Posts

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से

Image
INDIA VS AUSTRALIA CRICKET UPDATE राजेश नरवरिया।05/02/2023।         भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच टेस्ट सीरीज का 9 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला नागुपर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडिय में होगा। इससे पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा किऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में टीम का फोकस क्षेत्ररक्षण खासकर स्लिप में कैचिंग पर होगा। अतीत में स्लिप में भारत का क्षेत्ररक्षण चिंता का विषय रहा है और द्रविड़ ने कहा कि टीम इसमें सुधार की कोशिश कर रही है। अजिंक्य रहाणे के ड्रॉप होने के बाद टीम इंडिया स्लिप फील्डिंग में जूझ रही है। बांग्लादेश दौरे पर विराट कोहली समेत टीम के कई खिलाड़ियों ने कैच छोड़े थे। राहुल द्रविड़ ने सोशल मीडिया पर शेयर किये गए बीसीसीआई के वीडियो में कहा, ‘हर कोई फिट है और टेस्ट टीम को फिर साथ में देखकर अच्छा लग रहा है। हमने पिछले कुछ महीने में सफेद गेंद से काफी क्रिकेट खेला है। इनमें कुछ खिलाड़ी सफेद गेंद के प्रारूप से टेस्ट खेलने आये हैं और नेटपर उन्हें अतिरिक्त अभ्यास करते देखकर अच्छ...

भिंड ग्राम अचलपुरा में अनाज ना मिलने पर किसान ने दे डाली कलेक्ट्रेट पर प्राण देने की धमकी

  ग्राम वासियों ने अचलपुरा खाद्य दुकान का किया घेराव बोले बीते कई माह से नहीं मिल रहा राशन विजय शर्मा संवाददाता रौन- राशन न मिलने से परेशान किसानों व ग्राम वासियों द्वारा आज अचलपुरा स्थित दुकान क्रमांक 1 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था पर पहुंच कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अनाज ना मिलने से ग्रामवासी कितना परेशान है इसका अंदाजा आप वीडियो से लगा सकते हैं वीडियो में एक वृद्ध किसान ने यह तक कह डाला कि अगर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वह कलेक्ट्रेट में जाकर अपनी जान दे देगा। मामला अचलपुरा स्थित शासकीय खाद्य दुकान क्रमांक एक मे जमकर हुए घोटाले का है ग्राम वासियों ने बताया कि उन्हें ना तो कोरोना काल में प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना का लाभ मिला और नाही किसी प्रकार का मुफ्त खाद्यान्न मिला। ग्राम वासियों ने बताया खाद्यान्न बांटने वाले कर्मचारी द्वारा 25 किलो की अनाज की पर्ची पर अनाज देते समय कांटे पर नमक के पैकेटों का भी तोल किया है जिसमें नमक के पैकेट का वजन भी उसी 25 किलो खाद्यान्न में शामिल कर दिया जाता है। खाद्यान्न ना मिलने से परेशान ग्राम वासियों ने आज अचलपुरा दुकान पर पहुंचे लहार ब्लॉक ...

शहर कांग्रेस 5 अगस्त को बिजली घर पर करेगी प्रदर्शन भिंड से श्याम सुंदर उपाध्याय की रिपोर्ट

Image
  शहर कांग्रेस 5 अगस्त को बिजली घर पर करेगी प्रदर्शन श्याम सुंदर उपाध्याय           भिंड/प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर बिजली घर वाटर वक्स भिंड का विशाल घेराव एवं प्रदर्शन 5 अगस्त को दिन के 11:00 बजे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में होगा। यह जानकारी नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने दी इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित समस्त कांग्रेस की इकाई कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, अनुसूचित जाति मोर्चा, विद्युत प्रकोष्ठ सहित अन्य मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में उक्त प्रदर्शन में शामिल होकर विद्युत विभाग द्वारा आमजन को पहुंचाई जा रही असुविधाओं व समस्याओं को लेकर घेराव एवं प्रदर्शन करेंगे।

रौन- प्राइवेट कोचिंग संचालक जिला कलेक्टर के आदेशों की उड़ा रहे सरेआम धज्जियां

Image
विजय शर्मा  सिंध चंबल सेंचुरी न्यूज़ रौन                   भिंड/रौन- जिले मै SC-ST एक्ट को लेकर भारत बंद के दौरान जिला कलेक्टर आशीष कुमार  द्वारा जिले में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए 9 अगस्त 2018 को जिले की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं को एवं सभी प्रकार की कोचिंग संस्थानों को निर्देश दिए गए थे एवं कोचिंग संस्थानों का पूर्ण रूप से अवकाश घोषित किया गया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ रौन थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्य कंपटीशन कोचिंग क्लासेस में कलेक्टर के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ती नजर आई साथ ही धारा 144 का भरपूर उल्लंघन किया गया टीचर द्वारा अपने कोचिंग को यथावत हमेशा की तरह खोलकर एक ही स्थान पर कई छात्रों का हुजूम इकट्ठा किया गया ऐसे में एक बात तो साफ़ है प्राइवेट कोचिंग संचालकों पर कलेक्टर के आदेशों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता साथ ही प्रशासन की लगाई गई धारा 144 क भी उनके लिए कोई महत्व नहीं है ज्ञात हो रौन थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्य कंपटीशन क्लासेज का संचालन किया जाता है जिस का संचालन जितेंद्र व अखिलेश द्वारा किया जाता हैl ...

सिंध चंबल सेंचुरी फास्ट ब्रेकिंग न्यूज़ रौन-

Image
विजय शर्मा  सिंध चंबल सेंचुरी न्यूज़ रौन 1-  भिंड. 10 हजार का इनामी गिरफ्तार। वर्ष 2017 से फरार चल रहा था आरोपी हनुमंत सिंह राजपूत निवासी मेहरा खुर्द। अपने लड़के के साथ मिल कर मानगढ़ में की थी कुल्हाड़ी से हत्या। एसपी की सूचना पर रौन टीआई रविन्द्र गुर्जर ने किया गिरफ्तार। 2- Vijay Roun: हनुमान चौकी और  महेंद्र गांव  के बीच में करंट लगने से 4 गायों की मौत करंट का तार इतना नीचे था की गाय निकलने पर एक को लगा उस से चिपकने के वजह से तीनों के साथ में करंट के वजह से दर्दनाक मौत हो गई

रौन थानाप्रभारी शैलेन्द्र भार्गव की कार्यवाहीं पांच हजार रूपये के फरार इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

Image
रौन पुलिस ने पांच हजार रूपये के फरार इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक रूडोल्फ अल्वारेस के निर्देशन में शैलेंद्र भार्गव की बड़ी कार्रवाई विजय शर्मा संवाददाता रौन सिंधचंबल सेंचुरी न्यूज          भिण्ड।पुलिस अधीक्षक रूडोल्फ अल्वारेस के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत एसडीओपी लहार राजीव चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में थानाप्रभारी रौन निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव को पांच हजार रूपये के फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विदित रहे कि थाना रौन के अ.क्र.117/18 धारा 435, 436 भादवि 3(2)(5) एससी, एसटी एक्ट में फरार आरोपी नारायण पुत्र भोपाली बौहरे जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक भिण्ड की ओर से पांच हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। आज दिनांक 25 जुलाई 018 को थानाप्रभारी रौन को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि थाना रौन का फरारी इनामी आरोपी नारायण पुत्र भोपाली बौहरे निवासी मछण्ड का विश्वारी तिराहे पर कहीं जाने के लिए खड़ा है। सूचना विश्वसनीय प्रतीत होने से पुलिस बल मुखबिर के बताए हुए स्थान पर पहुंचा तथा आरो...

रौन-ट्रैक्टरों से लगता है जाम आमजन परेशान

Image
ट्रैक्टरों की ओवर लोडिंग से लगता है जाम Vijay Sharma Roun ​ रौन थाना क्षेत्र में बाजार वाली सड़क पर प्रवेश करने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर चालकों की बेढंगी चाल जाम का कारण है। बिना रोक टोक के अंदर प्रवेश करने वाले ट्रैक्टरों की वजह से अक्सर यातायात अवरुद्ध होता है। पुलिस ट्रैक्टर चालकों की मनमानी की अनदेखी कर रही है। इस कारण जाम आमजन के लिए नासूर बनता जा रहा है।रौन में यहां एक और  व्यापारी  सड़क के फुटपाथ पर  दुकान सजा लेते हैं  तो वहीं दूसरी ओर  रेत से  भरे ट्रैक्टरों के आवागमन से बाजार की सड़कों पर  जाम की स्थिति  बन जाती है  जिस कारण  काफी लोग  परेशान होते हैं यहां आश्चर्य की बात यह है के रेत से भरे ट्रैक्टर बाईपास ना होते हुए बाजार के अंदर से निकलते हैं और कई बार इनसे हादसे भी घटित हो जाते हैं लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर कार्रवाई करना तो दूर नज़र घुमा कर भी नहीं देखता

एक करोड़ की लागत से बनेगा शा. उ. कन्या वि. मिहोना

Image
*डॉ गोविन्द सिंह विधायक लहार के द्वारा शा.उ.कन्या वि.का किया  भूमि पूजन* *एक करोड़ की लागत से बनेगा शा. उ. कन्या वि. मिहोना* VIJAY SHARMA ROUN भिंड :- मिहोना आज 15जून को मिहोना में शा. उ. कन्या वि. का भूमि पूजन डॉ गोंविद  सिंह के द्वारा किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित रहे  कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद की अध्यक्षा डॉ रेनू शिवमोहन सिंह के द्वारा की गई इस दौरान  बी.एस. सिकरवार deoभिंड, पी. एस. तोमर brc ,अरबिन्द्र मिश्रा beo, जितेंद्र सिंह प्राचार्य,व शिक्षा विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा एवं मंचासीन में शिवमोहन सिंह, लालजी सिंह, जयेन्द्र सिंह,मुन्ना लाल चौरसिया,गोपाल सिंह,बैजनाथ कुशवाह,रामकुमार सेतिया आदि मौजूद रहे

मिहोना-युवक की हत्या अहमदाबाद से राहूल का शव घर आते ही परिजन ने लगाए दोस्त पर हत्या का आरोप

Image
मिहोना - घर से घूमाने के लिए ले गये युवक की हत्या Vijay Sharma Roun मिहोना - घर से घूमाने के लिए ले गये युवक की हत्या, युवक राहुल की अहमदाबाद में हत्या,राहुल का दोस्त घूमाने के लिए ले गया था अहमदाबाद , अहमदाबाद से राहूल का शव घर आते ही परिजन ने लगाए दोस्त पर हत्या का आरोप, घटना अहमदाबाद की , रौन थाना क्षेत्र के बौनापुरा गांव का मामला ।

रौन: एक साथ मिलकर लिया स्वच्छता का संकल्प

Image
नेहरू युवा केन्द्र संगठन व रामजानकी युवा मण्डल गांव गांव चला रहा है जागरुकता अभियान Vijay Sharma रौन ... नेहरू युवा केन्द्र संगठन व रामजानकी युवा मण्डल गांव गांव जाकर स्वच्छता अभियान चला रहा है । सोमबार को एन.बाई.सी. जितेन्द्र सिहं चौहान के व्दारा क्षेत्र के अलग अलग गांवो मे स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया । जितेन्द्र सिहं चौहान के नेतृत्व मे क्षेत्र के परशाला गांव मे एक दर्जन से अधिक लोगो ने सफाई हेतु संकल्प लिया । एवं गांव मे और लोगो को को भी इस ओर जोडने का भी संकल्प लिया गया। इस बीच  राजेन्द्र बघेल  सुनील गुप्ता , सतेन्द्र बघेल , जीतू बघेल , एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे ।

मुझ पर ईश्वर एवं स्वर्गीय पिता की बड़ी कृपा: हेमंत कटारे

Image
पत्रकार संदीप शर्मा की शहादत को यूं ही जाया नहीं होने देंगे: हेमंत सत्यदेव कटारे सिंध चंबल सेंचुरी न्यूज़ Gourav Sharma भिंड ।। आज अटेर क्षेत्र के  युवा विद्यायक हेमन्त कटारे के द्वारा प्रेस कॉंफ्रेंश का आयोजन किया जिसमें विधायक हेमंत कटारे ने  संदीप शर्मा की एक्सीडेंट दुर्घटना में हुई मौत पर फिर से सवाल उठाते हुए कहा संदीप शर्मा एक सच्चा ओर होनहार पत्रकार था जिसने भ्रस्टाचार से अकेले ही लड़ाई लड़ने के लिए पहल की ओर उसकी हत्या को एक्सीडेंट में बदल दिया गया ।हेमन्त कटारे ने कहा संदीप की हत्या के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी ने एक के बाद एक पीड़ित परिवार के लिए घोषणाएं कर दी लेकिन हुआ कुछ भी नहीं जैसे निष्पक्ष C B I जांच हुई, संदीप के बेटे को पढ़ाई की निशुल्क विवस्था करने का आस्वाशन, 4 लाख रुपये की घोषणा आदि मीडिया के सच्चे पत्रकार संदीप शर्मा के परिजनों को कोई भी अभी तक शासन की तरफ से मदद नही मिली है ।इस के लिए बे  समस्त पत्रकार साथियों के साथ 29 तरीक को जिला कलेक्टर से मिलेंगेl हनी ट्रैप मामला मुझ पर ईश्वर एवं स्वर्गीय पिता की बड़ी कृपा: हेमंत कटारे विधायक हेमंत ...

गौरी सरोवर पर 25000 दीपकों की ऐतिहासिक महाआरती

Image
225 मीटर की ऐतिहासिक चुनरी यात्रा एबम विशाल भव्य कलश यात्रा के साथ 25000 दीपकों की ऐतिहासिक महाआरती    BHIND✍🏻Gourav Sharma सिंधचंबल सेंचुरी न्यूज़                आज भिंडी ऋषि की पावन तपोभूमि पर गंगा दशहरा के पावन पर्व के अवसर पर माँ  गौरी सरोवर पर 25000 दीपकों की ऐतिहासिक महाआरती के साथ साथ पूरे शहर में 225 मीटर की ऐतिहासिक चुनरी यात्रा एबम विशाल भव्य कलश यात्रा ,निकाली गयी, गायत्री शक्ति पीठ के संचालक श्री सतीश चंद्र शुक्ल जी के सानिध्य में उक्त भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमे शहर के गणमान्य नागरिको ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, इस अलौकिक ओर अनुपम कार्यक्रम में ऐसा लग रहा था कि पूरे भिण्ड शहर की माताएं बहिने ओर आमजन एक जुट हो गया                भिण्ड चंबल की धरती पर ऐसा अनुपम अलौकिक दृश्य पहली बार देखनो को मिला,ओर इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में माताएं ओर बहिनो ओर आम जन ने पुण्य लाभ प्राप्त किया,उक्त कार्यक्रम में मुख्यअतिथि बतौर श्री श्री1008 महामंडलेशवर...

रोजगार सहायक संगठन का नौबें दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी

Image
नियमितीकरण को लेकर रोजगार सहायको का धरना शासकीय कार्यों को लेकर जनमानस परेशान   ROUN✍🏻VIJAY SHARMA सिंधचंबल सेंचुरी न्यूज़ रौन-      रोजगार सहायको का अनिश्चितकालीन धरना नौबें दिन भी जारी रहा । काम बंद कलम बंद का नारा देने बाले प्रदेश के सभी रोजगार सहायको ने अपना बिगुल फूंक दिया है ।  सूत्रो के अनुसार भिण्ड जिले की रौन जनपद मे रोजगार सहायक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रामू सिहं के नेतृत्व मे जनपद के सभी रोजगार सहायक धरना दे रहे है । एवं पंचायत संबंधी सभी काम बंद कर दिये है । काम बंद कलम बंद से सीधा असर जनमानस पर जारहा है जो कि वह असंगठित मजदूर पंजीयन, जन्म प्रमाण पत्र, म्रत्यू प्रमाण पत्र , परिबार आई डी , आदि कार्यों मे बाधा उत्पन्न हो रही है । 

गोहद : भिंड जिले में कहीं ओले कहीं आंधी-पानी तापमान में गिरावट आई और मौसम हुआ खुशनुमा

Image
तकरीबन 1 घंटे तक गोहद  में बारिश होने से लोगों को राहत मिली 🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧 GOHAD ✍🏻DHARMENDRA GURJAR सिंधचंबल सेंचुरी न्यूज़ भिंड जिले के अलग-अलग तहसीलों में रौंन,मिहोना,मेहगांव सहित गोहद तहसील में 1 घण्टे तक झमाझम बारिस और ओलावृष्टि भी हुई लोगो को मिली गर्मी से राहत                      चिलचिलाती धूप एवं लू के थेपेड़ों से लोग काफी बेचैन थे।  गुरुवार  की सुबह से ही आसमान में छिटपुट बादल दिखाई दे रहे थे। पर लू का असर बरकरार था। शाम चार बजे अचानक आई आंधी के साथ पानी एवं ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई और मौसम खुशनुमा हो गया। तकरीबन 1 घंटे तक  गोहद  में बारिश होने से लोगों को राहत मिली वीडियो संलग्न.....

रौन गर्मी से मिली राहत, बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Image
रौन: बेमौसम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।  🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧🌧 Roun  ✍🏻v ijay Sharma सिंधचंबल सेंचुरी न्यूज़          रौन: बेमौसम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। गुरुवार की शाम चार बजे अचानक आंधी के साथ आई बारिश मैं  ओलो की झंकार से इलाके का तापमान सामान्य हो गया। लोगों ने राहत की सांस ली। दो दिन पहले तक रौन क्षेत्र का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार चुका था।                      चिलचिलाती धूप एवं लू के थेपेड़ों से लोग काफी बेचैन थे।  गुरुवार  की सुबह से ही आसमान में छिटपुट बादल दिखाई दे रहे थे। पर लू का असर बरकरार था। शाम चार बजे अचानक आई आंधी के साथ पानी एवं ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई और मौसम खुशनुमा हो गया। तकरीबन आधे घंटे तक  रौन  में बारिश होने से लोगों को राहत मिली। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे मस्ती करते देखे गए। कुछ लाभ तो कुछ हानि यहां एक और अचानक आई आंधी के साथ पानी एवं ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई...

बरोही पुलिसने पकड़ा अबैध कट्टाधारी

Image
थाना प्रभारी बरोही अनिल सिंह गुर्जर की इस सप्ताह की दूसरी  कार्यबाही ➖➖➖➖➖➖➖➖➖ सिंधचंबल सेंचुरी न्यूज़ ➖➖➖➖➖➖➖➖➖ भिंड/बरोही - जिला पुलिस अधीक्षक श्री रुडोल्फ अल्बारेस आर.जे  एवं उप पुलिस अधीक्षक डॉ  गुरकरणसिंह के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत युबा थाना प्रभारी बरोही अनिल सिंह गुर्जर की दूसरी कार्यबाही  इलाके गस्त के दौरान मुखिबर से  ग्राम गौना में सूचना मिली कि रायपुरा मुक्तिधाम के पास मेहगाँव गौना रोड पर एक युबक कट्टा लिए किसी बारदात को अंजाम देने के फिराक में  खड़ा है।मुखिबर के बताये हुए जगह पर थांना प्रभारी अनिल सिंह मय फोर्स के पहुँचे तो पुलिस के बाहन को देख कर एक युबक भगता हुआ दिखा जिस घेरा बंदी कर पकड़ लिया मौके पर उसकी सर्चिग के दौरान  उसकी कमर में 315बोर का एक कट्टा मिला जिसके अन्दर एक जिन्दा कारतुस फसा था पेंट जेब की तलाशीके दौरान एक जिन्दा और कारतुस मिला कुल एक कट्टा और दो कारतुस बरामद किये गए नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विनोद सिंह पुत्र रामसिंह उम्र 35वर्ष निबासी गौना थांना मेहगांव बताया उसके खिलाफ धारा 25 -...

रौन- "अवैध रेत उत्खनन "पुलिस प्रशासन क्यों जानबूझकर बना हुआ है अन्जान

Image
इन्दुर्खी तिराहा पर फोरव्हीलर लोकेशन बाहन खडे होकर लगा रहे है प्रशासन को लाखो का चूना Roun✍🏻 Jitendra singh   "सिंधचंबल सेंचुरी न्यूज़"         रौन से महज दो कि.मी.की दूरी पर गौरई गांव के पास इन्दुर्खी तिराहा पर रेतमाफियो की फोरव्हीलर लोकेशन बाहन खडे होकर अबैधरूप से रेत भरे ट्रक व डम्फर निकालने मे लगातार सफल हो रहे है ।                         लेकिन सबसे बडी बात यह है कि तिराहा से पुलिस थाने की कम दूरी होने के कारण रेत का अबैधकारोबार अच्छा फलता फूलता नजर आ रहा है ।                          इस बीच शासन को लाखो की क्षति पहुचाई जा रही है । इस्से स्पष्ट होता है कि इस अबैधकरोबार मे पुलिस भी लिप्त है एवं सहयोग के रूप मे कार्य कर रही है । इस तिराहा से गुजरने बाली लगभग तीन से चार खदाने संचालित की जा रही है । पुलिस प्रशासन क्यों जानबूझकर बना हुआ है अन्जान? तत्कालीन कलेक्टर इलैया राजा ने किया था अवैध वसूली को रोकने का प्रया...

रौन-सीहोर बाली माता मंदिर पर भक्तो ने किया संत भण्डारा

Image
सीहोर बाली माता मंदिर पर भक्तो ने किया संत भण्डारा --------------------------- Roun✍🏻Jitendra singh    कस्बे से महज 8 कि.मी. की दूरी पर सीहोर बाली माता मंदिर पर संत भण्डारे का आयोजन मनोकामना पूर्ण होने पर सिहंपुरा निबासी जितेन्द्र राजपूत एवं उनके परिजनो द्वारा किया गया । माता मंदिर पर जो भी भक्त जो कामना लेकर आता है उसकी भलिभाति मैया रानी पूर्ण करती है । इस तरह यहां प्रत्येक सोमबार को मेला भी लगता है जिसमे लगभग सैकडो की तादात मै भक्तो का झुण्ड लगता है .... 

भिण्ड जिला जनसंपर्क कार्यालय दैनिक समाचार

Image
जिला जनसंपर्क कार्यालय भिंड- 1.नागरिकों को आसानी से सुविधा देने में सहायक बनी समाधान एक दिवस योजना भिण्ड 23 मई 2018/ राज्य शासन के लोक सेवा प्रबंधन विभाग के माध्यम से जिले के 10 लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से नागरिको को आसानी से सुविधा देने में सहायक बन रही है समाधान एक दिवस योजना। इस योजना में जिले के लोकसेवा केन्द्रों पर आने वाले 16483 आवेदको को एक दिवस में सेवा प्रदान की जा चुकी है। राज्य सरकार की महत्वाकाक्षी योजना समाधान एक दिवस योजना के माध्यम से जिला प्रशासन की निगरानी में एक ही दिवस में लोकसेवा केन्द्र में आने वाले आवेदको के आवेदन तैनात किए गए 10 अधिकारियों के माध्यम से निराकृत किए जा रहे है। नवागत कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने विगत दिवस जिला मुख्यालय के ग्रामीण लोकसेवा केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही नागरिको को दी जाने वाली सेवाओं के बारे में लोकसेवा केन्द्र पर पदस्थ अधिकारियों से निराकरण की पद्वति जानी। इस दौरान ग्रामीण लोकसेवा केन्द्र भिण्ड के माध्यम से नागरिको को एक ही दिवस में सेवाऐं देती हुई मिली। कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने लोकसेवा...

देहात थाना पुलिस द्वारा चार-चार हजार के इनामी 3 बदमाश गिरफ्तार

Image
पुलिस अधीक्षक रूडोल्फ अल्वारेस तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूकरण सिंह केे मार्गदर्शन में फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाया जा रहा अभियान पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ अभियान में देहात थाना पुलिस को मिली सफलता चार-चार हजार रुपए के तीन इनामी बदमाश गिरफ्त में BHIND✍🏻GOURAV SHARMA सिंधचंबल सेंचुरी न्यूज़ भिंड भिण्ड। पुलिस अधीक्षक रूडोल्फ अल्वारेस तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूकरण सिंह केे मार्गदर्शन में फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाया जा रहा अभियान के तहत आज  23 मई  को देहात थाना पुलिस को चार-चार हजार रूपये के फरार 03 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने में  सफलता प्राप्त हुयी है। जानकारी के अनुसार विगत 24 मार्च 17 को एक महिला को बंधक बनाकर रखना तथा उसके साथ दुष्कर्म करने पर थाना देहात में आरोपी दीपक श्रीवास्तव, अवधेश शर्मा निवासी उझावल एवं मनोज उर्फ बल्लू श्रीवास्तव निवासी ग्राम किरौल के विरूद्व धारा 363,366,376-डी,344,506 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्व किया गया था। प्रकरण के आरोपी करीब एक वर्ष पूर्व से फरार होकर गिरफ्तारी से बच रहे थे। प्रकरण के आरोपी की गिरफ्...