भिंड दिल्ली से आई कांग्रेस अधिकार संगठन की टीम को जिला अध्यक्ष द्वारा सोपे गए दस्तावेज

भिंड कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ रमेश दुबे द्वारा कांग्रेस अधिकार संगठन को घटना की जानकारी दस्तावेजों सहित सौंपी


BHIND✍🏻GOURAV SHARMA

भिंड-
     भिंड कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉक्टर रमेश दुबे के नेतृत्व में आज भिंड में हुए 2 अप्रैल के दंगों में निर्दोष लोगों को प्रशासन द्वारा दोषी बनाए जानें एवं निर्दोष लोगों को फसाए जाने को लेकर कांग्रेस अधिकार संगठन की टीम का दिल्ली से आगमन हुआ और उन्होंने कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रमेश दुवे जी के साथ कांग्रेस जन अधिवक्तागण व मीडिया से रूबरू होकर विस्तृत चर्चा की ।
                        ज्ञात हो भिंड जिले में 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान हिंसा भड़कने से सांप्रदायिक दंगे हुए थे जिस के दौरान पुलिस ने सैकड़ों अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया था
                      तभी आज दंगे के प्रकरण मैं प्रशासन द्वारा निरंतर निर्दोष लोगों को फसाये जाने पर कांग्रेस अधिकार संगठन की टीम की 3 सदस्यीय टीम भिण्ड पहुची ।  उन्होंने कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रमेश दुवे जी के साथ कांग्रेस जन अधिवक्तागण व मीडिया से रूबरू होकर घटना पर विस्तृत चर्चा की टीम में श्री सीताराम लाम्बा राष्ट्रीय महासचिव युवक कांग्रेस डॉ एस एस हुड्डा व जुवेर अहमद अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय  उपस्थित रहे एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रमेश दुवे सहित सभी वरिष्ठ जनो ने पूरी घटना की विस्तृत जानकारी टीम को दस्तावेजो सहित सौपी l

Comments

Popular posts from this blog

विधिवत जवारा विसर्जन के बाद चैत्र नवरात्रि पर्व समाप्त

कभी भिंड जिले की शान हुआ करते थे यह त्रिदेव

मुरैना-तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली