श्री मिश्रा होंगे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

नरोत्तम मिश्रा होंगे नये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष..


✨✨✨✨✨✨✨✨
   सिंधचंबल सेंचुरी न्यूज़
✨✨✨✨✨✨✨✨✨


भोपाल|
            मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान को बदले जाने की अटकलों के बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे|  आज शाम को भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद इस बात का औपचारिक ऐलान दिल्ली से होने की पूरी संभावना है | डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के नाम को लेकर आम राय बना ली गई है और बीजेपी इस बात का भी पूरा ख्याल रख रही है कि प्रदेश में ब्राह्मण वोटरों का एक बड़ा वर्ग जो उससे नाराज है उसे नरोत्तम के माध्यम से साधा जाए | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि बुधवार तक इसका फैसला होगा, हालांकि उन्होंने किसी नाम का खुलासा नहीं किया है| सूत्रों के मुताबिक नरोत्तम के नाम की औपचारिक घोषणा होना बाकी है, जल्द ही घोषणा कर दी जायेगी| 
नरोत्तम अपनी काबिलियत तो सरकार में कई बार दिखा चुके हैं और उसके साथ-साथ मध्यप्रदेश से बाहर भी उन्होंने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के सामने उत्तर प्रदेश के चुनाव में अपनी काबिलियत को साबित किया था|  चौथी बार 200 पार का सपना देख रही बीजेपी के लिए नरोत्तम मिश्रा का अध्यक्ष बनना अपने आप में पार्टी को पुनर्जीवित करने जैसा होगा|  क्योंकि नंदकुमार चौहान न केवल अपनी विवादास्पद बयान बाजी के चलते चर्चित रहे हैं बल्कि कई बार उन्होंने पार्टी को इसके चलते संकट में भी डाला है|  साथ ही साथ नंदकुमार चौहान को लेकर यह माना जाता है कि जैसा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करते हैं वैसा ही होता है| 
नरोत्तम के नाम पर मुहर लगना लगभग तय है| सत्ता में उनका एक बड़ा कद है| सरकार के संकटमोचक की छवि है, कद्दावर मंत्री की छवि, अमित शाह से निकटता, कुशल चुनाव प्रबंधक उप्र एवं गुजरात चुनाव में रणनीतिकार के रूप में हाईकमान को लोहा मनवाया, सहज उपलब्ध, इसी काबिलियत के कारण नरोत्तम के नाम पर चर्चा तेज थी| 

Comments

Popular posts from this blog

विधिवत जवारा विसर्जन के बाद चैत्र नवरात्रि पर्व समाप्त

संजीव चौधरी संवाददाता दबोह आलमपुर

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से