आरोपियों में मचा हड़कंप थाना प्रभारी की तवा तोड़ कार्रवाई

*रौन थाना पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता*
✨✨✨✨✨✨✨✨
*एस. डी. ओ. पी राजीव चतुर्वेदी की अगुबाई में  पकडे गए आरोपी*
✨✨✨✨✨✨✨✨✨
कल दिनांक १९.११.१७ को ग्राम बगियापुरा में हुई हत्या के सभी सातों आरोपियों को १२ घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
कल दिनांक १९.११.१७ को ग्राम बगियापुरा के फरियादी गजराज दोहरे ने रिपोर्ट की थी कि उसके पिता किशुनलाल की ग्राम के ही  लोकेन्द्र, राजाभैया ,जनक, सुनील,रनसिंह,रमेश,चरनसिंह ने मिलकर लाठी डंडों ले मारपीट कर हत्या कर दी है . इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या का मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की ! सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई एस.डी.ओ.पी महोदय लहार मौके पर पधारे जिनके द्वारा प्रकरण के आरोपियों की धरपकड हेतु उचित मार्गदर्शन दिया और थाना प्रभारी रौन रामनरेश यादव ,थाना प्रभारी  मिहोना राघवेन्द्र सिंह तोमर ,थाना प्रभारी असवार रवि चौहान, थाना प्रभारी रावतपुरा वाल्मीकि चौबे , चौकी प्रभारी मछन्ड आर.के.भगत सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम मिश्रा ,तासीर खान,देवेन्द्र जादौन रौन थाना केे नेतृत्व में टीमें गठित कर रात्रि में ही आरोपियों की गिरफ्तारी के सघन प्रयास किए गए इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस को उस समय महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई जब सभी 7आरोपियों को उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में सुबह सुबह 5:30 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई  यदि पुलिस त्वरित कारवाई नहीं करती  तो यह पूर्ण संभावना थी कि वे सभी फरार होने के लिए उत्तर प्रदेश में चले जाते, इस महत्वपूर्ण कार्य में थाना रौन,एवं मिहोना पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा

Comments

Popular posts from this blog

विधिवत जवारा विसर्जन के बाद चैत्र नवरात्रि पर्व समाप्त

संजीव चौधरी संवाददाता दबोह आलमपुर

बरोही पुलिसने पकड़ा अबैध कट्टाधारी